Breaking News
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी

ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू होंगे देश के नए चुनाव आयुक्त, सरकार ने जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले निर्वाचन आयोग में आयुक्तों के खाली पड़े दोनों पदों पर वरिष्ठ नौकरशाह ज्ञानेश कुमार और सुखवीर सिंह संधु की तैनाती दे दी गई। पीएम की अगुवाई वाली चयन समिति ने गुरुवार को इनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। हालांकि, चयन समिति में शामिल कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इनकी नियुक्ति पर अपनी असहमति दर्ज कराई है।

आयोग में दोनों ही पद हाल ही में अरुण गोयल के इस्तीफा देने और अनूप चंद पांडेय के 14 फरवरी को सेवानिवृत्त होने के चलते खाली हो गए थे। माना जा रहा है कि दोनों ही नए चुनाव आयुक्त शुक्रवार को अपनी नई जिम्मेदारी संभाल लेंगे। सरकार ने नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की इस कमेटी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अतिरिक्त विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी के नेता के तौर पर अधीर रंजन चौधरी व कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल थे।

चुनाव आयोग में रिक्तियां भरने के बाद अब कभी भी लोकसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है। माना जा रहा है कि 16 या 17 मार्च को चुनाव की घोषणा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top