Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

हेल्दी समझकर क्या आप भी एयर फ्रायर में पकाते हैं खाना, जानें इसे लेकर क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स

हेल्दी समझकर क्या आप भी एयर फ्रायर में पकाते हैं खाना, जानें इसे लेकर क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स

आजकल खाना पकाने के लिए जीरो-ऑयल कूकिंग और कम तेल का इस्तेमाल काफी हो रहा है. इसमें एयर फ्रारयर में खाना पकाया जा रहा है. फिटनेस फ्रीक लोग एयर फ्रायर को काफी पसंद करते हैं. हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या एयर फ्रायर में पकाया गया खाना साधारण तरीके से तेल में तलकर बनाए गए खाने से अच्छा होता है. क्या इसे खाना ज्यादा हेल्दी होता है. आइए जानते हैं हेयर फ्रायर में पकाए गए खाने के फायदे और नुकसान…

एयर फ्रायर में खाना पकाने के फायदे
एयर फ्रायर में बहुत कम तेल में खाना पकाया जाता है. इसका इस्तेमाल भी काफी आसान होता है. इससे समय की बचत भी होती है. ऐसे लोग जो कोलेस्ट्रॉल, मोटापा और ब्लड प्रेशर बढऩे के डर से तली हुई चीजें नहीं खा पाते हैं, वे एयर फ्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें आलू टिक्की, समोसा जैसी चीजें बनाकर खा सकते हैं. हालांकि, यह कितना सही इसके लिए एक्सपर्ट्स से सलाह ले लेनी चाहिए।

एयर फ्रायर को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
डायटिशियन-न्यूट्रिशन एक्सपर्ट रुजुता दिवेकर एयर फ्राइंग, डीप फ्राइंग या पारंपरिक तरीके से तलकर खाना पकाने की तुलना में हेल्दी नहीं है. उनका कहना है कि एयर फ्रायर में खाना पका कर ज्यादा खाना गलत है। हालांकि,सही और सीमित मात्रा में तला हुआ या डीप फ्राइड खाना नुकसानदायक नहीं होता है. एक बार में आधा समोसा या 6-8 पकौड़े खाने से कोई नुकसान नहीं है. इससे ज्यादा डीप फ्राइड खाना नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए सेहत और खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए।

एयर फ्राइंग कूकिंग से क्या नुकसान
1. ज्यादा आंच पर खाना पकाने से एयर फ्रायर में रखे फूड्स के न्यूट्रिएंट्स गायब हो सकते हैं।
2. स्टार्च वाले फूड्स चावल, मक्का और कुछ सब्जियां एयर फ्रायर में ज्यादा देर तक पकने से एक्राइलमाइड नाम का कंपाउंड बना सकते हैं, जो कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top