Breaking News
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण

सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा सोना, 1,070 रुपये की हुई बढ़ोतरी 

नई दिल्ली वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में तेजी के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1,070 रुपये की तेजी के साथ 68,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 67,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 1,120 रुपए उछलकर 78,570 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 77,450 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती के करीब पहुंच गया है इससे सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा चीन की मजबूत मांग से भी बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आई है। 

उधर, एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोने का जून अनुबंध 978 रुपये की बढ़त के साथ 68,679 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी के मई अनुबंध की कीमत 763 रुपये की तेजी के साथ 75,811 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर हाजिर सोने का भाव 2,265.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और आखिरकार 2,257.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करता दिखा। अमेरिका की वृद्धि दर के आंकड़ों और महंगाई दर के 2.5 प्रतिशत से अधिक रहने से फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ी है इससे विदेशी वायदा में सोना 2,280 डॉलर प्रति औंस और एमसीएक्स वायदा पर 69,487 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (ईबीजी-कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च) प्रणव मेर ने कहा, “ईस्टर की छुट्टी के कारण आज कई बाजार बंद हैं, जिससे डॉलर सूचकांक स्थिर रूप से कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव भी तेजी के साथ 25.13 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 24.55 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बंद हुई थी। शेयरखान बाय बीएनपी परिबास के सहायक उपाध्यक्ष (बुनियादी मुद्राएं व जिंस) प्रवीण सिंह ने कहा, ”विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) और अमेरिका के प्रमुख आंकड़े सोमवार को जारी होंगे इससे फेडरल रिजर्व के फैसले का अनुमान लगेगा और बाजार की दिशा तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top