Breaking News
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त

साइबर ठगी मामले में एसटीएफ उत्तराखंड ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

साइबर ठगी मामले में एसटीएफ उत्तराखंड ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा। एसटीएफ उत्तराखंड के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने जानकारी दी कि अगस्त 2024 में एक पीड़ित द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पीड़ित को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल और मैसेज प्राप्त हुए थे, जिसमें खुद को HDFC सिक्योरिटीज का प्रतिनिधि बताते हुए उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने और HDFC VIP एप्लिकेशन डाउनलोड कर निवेश करने के लिए कहा गया था। इस एप्लिकेशन के जरिए पीड़ित से लगभग 1 करोड़ 36 लाख रुपये की ठगी की गई।

ठगों ने नए आईपीओ में अधिक मुनाफे का लालच देकर पीड़ित को 8 करोड़ रुपये की धनराशि डैशबोर्ड पर प्रदर्शित की, जिससे वह ठगी का शिकार हो गया। एसएसपी एसटीएफ ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी साइबर क्राइम कुमाऊं परिक्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण कुमार को सौंपी। जांच के दौरान, साइबर पुलिस ने विभिन्न बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के डेटा का विश्लेषण किया और पाया कि ठगी की गई राशि को विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित किया गया था। इनमें से 48.5 लाख रुपये ‘सेंगर टेलीकॉम’ नामक फर्म के खाते में स्थानांतरित किए गए थे।

साइबर पुलिस की अथक मेहनत और तकनीकी संसाधनों के उपयोग से मुख्य आरोपी 24 वर्षीय अभिनव राज सिंह सेंगर और 26 वर्षीय मुकेश यादव को कानपुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से दो मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किए गए हैं।

अभियुक्तों ने व्हाट्सएप कॉल/मैसेज के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश और आईपीओ ट्रेडिंग की जानकारी देकर पीड़ित को फर्जी HDFC VIP एप्लिकेशन के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी की थी। उन्होंने ठगी से प्राप्त धनराशि को अपनी फर्म के बैंक खातों में स्थानांतरित कर अन्यत्र भेज दिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे साइबर अपराध के लिए अपने सिम कार्ड और फर्म के खाते का उपयोग कर रहे थे। फर्म के बैंक खाते में करोड़ों रुपये का लेन-देन पाया गया है, और इन खातों के खिलाफ देश के कई राज्यों में साइबर अपराधों की शिकायतें दर्ज हैं।

एसटीएफ उत्तराखंड के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के लालच में न आएं और साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें। वित्तीय साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 नंबर पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top