Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

रक्षाबन्धन पर दून पुलिस का बहनो को तोहफा, खोये मोबाइलो को वापस लौटाकर बिखेरी चेहरो पर मुस्कान

रक्षाबन्धन पर दून पुलिस का बहनो को तोहफा, खोये मोबाइलो को वापस लौटाकर बिखेरी चेहरो पर मुस्कान

साइबर सैल देहरादून की टीम द्वारा देहरादून के अलग-अलग स्थानो से गुम हुए लगभग 17 लाख रू0 कीमत के 101 मोबाइल फोन को किया रिकवर

पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा रिकवर किये गये मोबाइलो को उनके मालिको के किया सुपुर्द

कम मूल्य के लालच में किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल व उसकी वैधानिक पहचान पत्र के बिना कोई मोबाईल न खरीदे :- एसएसपी देहरादून

देहरादून।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून को निर्देशित किया गया था, जिस पर खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून की टीम द्वारा कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये दिनांक 01/01/2024 से 17/07/2024 तक साइबर क्राइम सैल देहरादून को प्राप्त मोबाइल खोने सम्बन्धी शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए सर्विलांस के माध्यम से उत्तराखण्ड एवं बाहरी राज्यों से जनपद देहरादून में खोये हुए रू0 16,95,333/- (रु0 सोलह लाख पिच्चानवे हजार तीन सौ तैंतीस ) कीमत के 101 मोबाइल फोनों को बरामद किया गया।

रक्षाबन्धन पर्व से पूर्व बहनो/आम जन को साइबर सैल द्वारा रिकवर किये गये मोबाइलों को आज दिनांक 17-08-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उनके स्वामियों 1- लक्ष्मी कुमारी, 2- नेहा, 3- अन्जु मिश्रा , 4-श्रीमति हेमा भट्ट, 5- विकास नौटियाल, 6- संजय प्रसाद सेमवाल, 7- शहनवाज अली, 8- सरबजीत सिंह, 9-सार्थक कैन्थोला, 10- आफताब अली के सुपुर्द किया गया। अपने खोये गये मोबाईल फोन को वापस पाने पर उनके स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा उपरोक्त सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता व मीडिया द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

बरामदगी :-

101 स्मार्ट मोबाईल फोन (कीमत रु0 16,95,333/-)

नोट- मोबाइलों की रिकवरी हेतु जनपद में स्थापित साइबर क्राइम सेल के पास जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं, पुलिस द्वारा उन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए मोबाइलों की जल्द से जल्द बरामदगी के प्रयास किये जाते हैं। पूर्व में भी साइबर क्राइम सैल की टीम द्वारा लाखो रूपये मूल्य के मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुके है।

अपील- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी कि कम मूल्य के लालच में किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल व उसकी वैधानिक पहचान पत्र के बिना कोई मोबाईल न खरीदे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top