Breaking News
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित ने डीएम का जताया आभार

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित ने डीएम का जताया आभार

देहरादून। अल्मोड़ा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रथम पीढ़ी के आश्रित बुजुर्ग नवीनचंद जोशी ने जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डीएम द्वारा सेनानियों के परिजनों की समस्याओं के समाधान और उनके हक के लिए उठाए जा रहे कदम सराहनीय हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने हाल ही में सेनानियों के उत्तराधिकारियों के साथ बैठक कर कई मांगों पर त्वरित निर्णय लिए थे। इसमें स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा का तत्काल आदेश, रोडवेज बसों में फ्री यात्रा के लिए जीएम से पत्राचार, नगर निगम क्षेत्र में 100 वर्ग मीटर भूमि आवंटन हेतु मेयर को अनुरोध पत्र भेजना और पुरानी जजी कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन सेनानी भवन के विवाद को सुलझा कर कार्य प्रारंभ कराना शामिल है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों द्वारा चौराहों, स्कूलों और सड़कों का नाम सेनानियों के नाम पर रखने की मांग पर भी जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को पत्राचार करने का आश्वासन दिया। इन निर्णयों से खुश होकर सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने डीएम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top