Breaking News
‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़
‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
उत्तराखंड में मान्यता विहीन मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, रुद्रपुर में एक और मदरसा सील
उत्तराखंड में मान्यता विहीन मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, रुद्रपुर में एक और मदरसा सील
स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई
स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई
चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश
संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश
15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी
15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी
महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन
भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन

महिला को बंधक बनाकर हुई डकैती का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद

महिला को बंधक बनाकर हुई डकैती का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद

भागलपुर/नाथनगर: भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गणेशीबाग में एक घर में घुसकर महिला को गनप्वाइंट पर बंधक बनाने और डकैती डालने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने चार दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत घटना को अंजाम देने वाले तीन मुख्य डकैतों, उन्हें हथियार सप्लाई करने वाले एक आरोपी और लूटे गए सोने के जेवर खरीदने वाले दो स्वर्णकारों (सोनारों) समेत कुल सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी के मुताबिक, गिरफ्तार अपराधियों के पास से डकैती का 52 ग्राम सोना, 53 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल किया गया एक कट्टा, कारतूस और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी मधुसूदनपुर क्षेत्र के हैं, जबकि लूटा हुआ सोना खरीदने वाले नाथनगर के रहने वाले हैं। घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए कुछ बदमाश दूसरे जिलों में और कुछ पश्चिम बंगाल के तारापीठ भाग गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 (नाथनगर), अंचल निरीक्षक रंजीत कुमार, मधुसूदनपुर थाना प्रभारी संजय कुमार मंडल और डीआइयू (DIU) की एक विशेष टीम गठित की गई थी। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय इनपुट के जरिए पुलिस ने जाल बिछाया:

सबसे पहले सोनार गिरफ्तार: मथुरापुर से स्वर्णकार सूरज साह को 11 ग्राम सोने के साथ दबोचा गया। उसकी निशानदेही पर केबी लाल रोड से दूसरे स्वर्णकार संतोष कुमार साह को 41 ग्राम सोने के साथ पकड़ा गया।

हथियार सप्लायर और डकैत दबोचे गए: इसके बाद हथियार देने वाले मिथुन कुमार मंडल और फिर कट्टे-कारतूस के साथ बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया गया।

तारापीठ और बांका से हुई गिरफ्तारी: मुख्य आरोपी सज्जन कुमार को बांका के नवादा से ₹6,000 के साथ, जबकि अजय कुमार उर्फ छोटू (₹31,500 के साथ) और अमित कुमार (₹15,500 के साथ) को पश्चिम बंगाल के तारापीठ से गिरफ्तार किया गया।

क्या था पूरा मामला?
बीती 9 जुलाई की सुबह गणेशीबाग में रहने वाले एक सेना के जवान की पत्नी नीलू देवी अपने घर के बाहर मोबाइल देख रही थीं। इसी दौरान हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया और घर में रखे जेवर, नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। घटना से पीड़ित महिला इस कदर डर गई थीं कि वारदात के अगले दिन मामला दर्ज कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top