Breaking News
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति

पेट में जलन को शांत करने के लिए करें इन 5 खाद्य पदार्थों का सेवन

पेट में जलन को शांत करने के लिए करें इन 5 खाद्य पदार्थों का सेवन
बढ़ते तापमान के बीच लोगों को पेट में जलन महसूस होने लगती है, जिसके कारण उलटी भी आ सकती हैं। अपच और एलर्जी इस समस्या के मुख्य कारण हो सकते हैं।पेट में लगातार हो रही जलन को ठीक करने के लिए डॉक्टर के पास जाना चाहिए।हालांकि, आप इस परेशानी का घरेलू उपचार करने के लिए खान-पान में इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजों का उपयोग भी कर सकते हैं। इसे शांत करने के लिए ये खाद्य-पदार्थ खाएं।
केला
जब आपको अचानक पेट में जलन महसूस हो तो केला खाने से आराम मिल सकता है। केले एंटासिड से भरपूर हैं, जो आपके पेट की जलन से लड़ सकते हैं।इन प्राकृतिक एंटासिड प्रधावों के कारण केले को पचाना भी आसान होता है। यह अपच और बदहजमी जैसे लक्षणों को दूर करने में भी मदद कर सकता है।रोजाना अपनी डाइट में एक केला शामिल करने से आपके पेट का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और जलन ठीक होगी।
बेकिंग सोडा
रसोई में इस्तेमाल होने वाला बेकिंग सोडा भी पेट की जलन को शांत करने का कारगर उपाय होता है। बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाने से यह काउंटर एंटासिड की तरह काम कर सकता है।यह खाद्य-पदार्थ पेट की एसिडिटी को कम करके अपच को दूर करने में मदद करता है। बेकिंग सोडा एक एल्कलाइन पदार्थ है, जो पेट के एसिड को बेअसर करके पेट की जलन, सूजन और गैस से राहत प्रदान कर सकता है।
च्युइंग गम
जब आपको किसी ऐसी जगह पर पेट में जलन शुरू हो जाए, जहां खाने की चीजें मिलना मुश्किल हो तो आप च्युइंग गम चबा सकते हैं। च्युइंग गम चबाना आपके पेट की परेशानियों को दूर करने का एक असरदार तरीका है।इससे मुंह में लार का उत्पादन बढ़ता है, जिससे खाने की नली में भरा एसिड साफ होता है। हालांकि, पुदीने के स्वाद वाला च्युइंग गम न खाएं।यह आपकी जलन की समस्या में इजाफा ला सकता है।
दूध
सभी के घर में रोजाना चाय का सेवन होता ही है, जो गैस और जलन को बढ़ा सकता है। इसके बजाए जलन महसूस होने पर आप एक गिलास ठंडा दूध पीएं।इसमें उच्च मात्रा में कैल्शियम होता है, जो पेट में भरे एसिड को कम करता है। एसिड के कम हो जाने पर लिहाजा आपको अपच और अन्य पाचन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।आप पेट का स्वास्थ्य दुरुस्त करने के लिए फेर्मेंटेड पेय पी सकते हैं।
सौंफ
सौंफ एक एंटीस्पास्मोडिक जड़ी बूटी है, जो अपच को दूर करने के लिए जानी जाती है। साथ ही यह आपको पेट में होने वाली जलन से भी आराम दिला सकती है।रोजाना भोजन करने के बाद एक चम्मच सौंफ खाएं, जिससे पेट में जलन की परेशानी खत्म हो जाएगी। सौंफ पेट में ऐंठन जैसी अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं को भी शांत करने में मदद करेगी।आप डाइट में सौंफ का पानी शामिल करके भी पेट को स्वस्थ रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top