Breaking News
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत
चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा
चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा
सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी
सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी
मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ
एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक
महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार
महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार
थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल

देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल

नालापानी चौक पर महिला के अपहरण के दुस्साहसिक प्रयास का महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पुलिस को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

देहरादून। राजधानी देहरादून के नालापानी चौक क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक, नालापानी चौक के पास रहने वाली एक महिला बुधवार सुबह अपनी बेटी को कॉलेज बस में बैठाने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान काली कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने उसका पीछा किया और उसे जबरन कार में खींचने का प्रयास किया। महिला ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया। इसी बीच मौके के पास मौजूद नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारियों ने भी तुरंत पहुंचकर बदमाशों को ललकारा। महिलाओं के विरोध के चलते बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पुलिस अधीक्षक देहात जया बलूनी और क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा से फोन पर बातचीत कर मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए तीन विशेष जांच टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

कुसुम कंडवाल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजधानी के व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान किसी भी संभावित पहलू को नजरअंदाज न किया जाए। पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या किसी आपराधिक साजिश समेत सभी संभावित पहलुओं पर निष्पक्ष और गहन जांच की जाए।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने घटना के दौरान साहस दिखाने वाली पीड़िता और समय पर मौके पर पहुंचकर बदमाशों का विरोध करने वाली महिला सफाई कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कुसुम कंडवाल ने कहा कि महिलाओं में भय पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस मामले में पुलिस जांच की प्रगति पर भी नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top