Breaking News
छात्रों के लिए खुशखबरी, योग्यता एवं नौकरी की जरूरत के अनुसार अब खुद-ब-खुद बॉयोडेटा पहुंचेगा कंपनी तक 
आंबेडकर जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
सऊदी अरब से घर लौटे पति को 55 टुकड़े कर ड्रम में रखने की पत्नी ने दी धमकी 
मुख्यमंत्री धामी ने सद्भावना सम्मेलन एवं राष्ट्रीय एकता शिविर में किया प्रतिभाग
चारधाम यात्रा को मिलेगा स्वास्थ्य कवच, धामी सरकार की पहल पर केंद्र सरकार की मुहर
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत की धनराशि
20 वर्षीय विद्यार्थी की छुरा घोंपकर की हत्या, चार लोगों को किया गिरफ्तार
वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन कब्जा की गई – मुख्यमंत्री योगी 
मधुमेह को बढ़ने से रोकने के लिए शुरू करें ग्रीन-टी, होगा काफी लाभकारी

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम रुड़की से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित रोड शो में किया प्रतिभाग

जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम रुड़की से भाजपा के मेयर प्रत्याशी अनीता अग्रवाल एवं अन्य पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित रोडशो में प्रतिभाग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। शिव चौक, रामनगर से शुरू हुआ रोड-शो मेन बाजार, सिविल लाइन होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंच संपन्न हुआ।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जनता से 23 जनवरी को कमल के फूल पर मुहर लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा को दिया एक-एक वोट क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

रुड़की के बाद मुख्यमंत्री ने लक्सर में भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी देवेन्द्र चौधरी के समर्थन में भी रोड-शो किया। यहां नंद वाटिका से शुरू हुआ रोड शो मेन बाजार होते हुए आर्य समाज मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top