Breaking News
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी का ‘मारो देव बापू सेवालाल’ गाना हुआ रिलीज 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी का ‘मारो देव बापू सेवालाल’ गाना हुआ रिलीज 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस मशहूर गायिका हैं। उनके कई गाने रिलीज हो चुके हैं। हाल ही में उनका एक और गाना आया है। गाने का टाइटल है, ‘मारो देव बापू सेवालाल’। इस गाने के वीडियो में अमृता बंजारन बनीं नजर आ रही हैं। उनके इस गाने पर सलमान खान ने भी पोस्ट शेयर किया है।

कहां हुआ है रिलीज?

इस गाने को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गाना नीलेश जालमकर ने लिखा है। अमृता फडणवीस ने इसे गाया है और उन्होंने इस पर परफॉर्म भी किया है। वहीं, गाने का निर्देशन कामोद सुभाष ने किया है। अमृता की सुरीली आवाज से सजा गाना फैंस को पसंद आ रहा है। इस पर उन्होंने डांस भी खूबसूरत किया है।

झमाझम मिल रहे व्यूज

अमृता के इस गाने का लिंक सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस गाने को अब तक दस मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने पर यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘दिल जीत लिया’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बंजारा संस्कृति के लिए यह गर्व का पल है। इसके लिए अमृता मैडम को तहे दिल से शुक्रिया’।

कौन हैं अमृता फडणवीस?
अमृता फडणवीस एक बैंकर हैं। इसके अलावा वे गायिकी का हुनर भी रखती हैं। साथ ही वे सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। अमृता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस गाने से पहले अमृता कई भक्ति गीत भी गा चुकी हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top