Breaking News
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

बदलता मौसम बन रहा परेशानी का सबब, मरीजों से भर रहे अस्पतालों के ओपीडी 

बदलता मौसम बन रहा परेशानी का सबब, मरीजों से भर रहे अस्पतालों के ओपीडी 

चिकित्सक बदलते मौसम में सेहत का विशेष ध्यान रखने की दे रहे सलाह 

सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या में हो रहा इजाफा 

विकासनगर। मौसम के बदलने से संक्रामक बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। खासकर ठंड के जाने और गर्मी के आने का संक्रमणकाल अपने साथ बीमारियां भी लाता है। यही कारण है कि इन दिनों पछुवादून के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। चिकित्सक मरीजों को दवा देने के साथ ही बदलते मौसम में सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दे रहे हैं। इन दिनों अस्पताल की ओपीडी में करीब दो सौ मरीज सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार, डायरिया के आ रहे हैं।

इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी सर्दी तो कभी गर्मी हो रही है। ठंड का मौसम धीरे-धीरे जा रहा है। बंसत आते ही लोगों को गर्मी का एहसास भी होने लगा है। बसंत ऋतु में कभी तेज धूप तो कभी बारिश आ रही है। जिस कारण अस्पतालों में बदलते मौसम के कारण बीमार हुए लोग पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में सामान्य से अधिक ओपीडी देखने को मिल रही है। उप जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. थान सिंह डुंगरियाल ने बताया कि बीते एक सप्ताह से अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। करीब पांच सौ मरीज हर दिन ओपीडी में आ रहे हैं, जिनमें से दो सौ मरीज बदलते मौसम की बीमारियों से ग्रसित रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top