Breaking News
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल

बुरांश सिर्फ एक लाउंज नहीं उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति है- महाराज

बुरांश सिर्फ एक लाउंज नहीं उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति है- महाराज

होटल हयात सेंट्रिक परिसर में पेस्ट्री और चाय-कॉफी लाउंज, बुरांश लोकल इंस्पायर्ड का अनावरण

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हयात सेंट्रिक में उत्तराखंड की पाक विरासत को समर्पित पेस्ट्री और चाय-कॉफी लाउंज, बुरांश लोकल इंस्पायर्ड से बने खाद्य एवं पेय पदार्थों का अनावरण किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने होटल हयात सेंट्रिक परिसर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पेस्ट्री और चाय-कॉफी लाउंज, बुरांश लोकल इंस्पायर्ड का अनावरण किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हयात सेंट्रिक ने उत्तराखंड की पाक विरासत को आगे बढ़ाते हुए एक बड़ी पहल की है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अपनी तरह का यह पहला लाउंज, बुरांश उत्तराखंड की समृद्ध पाक विरासत को और अधिक समृद्ध करेगा। हयात सेंट्रिक देहरादून ने स्वास्थ्य और पौष्टिक खाद्य पदार्थ को बढ़ावा देने की यह एक अभिनव पहल की है। बुरांश के मेनू में बुरांश पेस्ट्री, जौनसार पेस्ट्री, सिकडे कुकीज़ और बुरांश कहवा जैसे व्यंजनों को शामिल करना बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है।

उन्होंने उत्तराखंड की उपज और उनके स्वास्थ्य लाभों को उजागर करने और स्थानीय भोजन के अनुभवों के लिए एक मंच बनाने के हयात के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हिमालय के फूल बुरांश के नाम पर और स्थानीय रूप से उगाए गई सामग्री को अपने कलात्मक पेस्ट्री और विशेष पेय पदार्थों में शामिल करके बड़ा काम किया है।

महाराज ने कहा कि बुरांश सिर्फ़ एक लाउंज नहीं है, यह उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति और परंपराओं का उत्सव भी है। इस प्रयास के ज़रिए, हम मेहमानों को एक विशिष्ट अनुभव प्रदान करने की उम्मीद करते हैं जो उन्हें क्षेत्र की समृद्ध पाक कला और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है।

इस अवसर पर हयात सेंट्रिक देहरादून के महाप्रबंधक अजीत सिंह गांधी, विजय भट्ट सहित होटल के अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top