Breaking News
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण
मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने जारी की उप चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची

नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होंगे उपचुनाव 

लखनऊ। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा उप चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नाम हैं। भाजपा ने करहल सीट पर लालू यादव के दामाद और अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव के सामने अनुजेश यादव को टिकट दिया है। भाजपा ने कानपुर की सीसमऊ और मिर्जापुर सीट पर उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है।

  • कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर
  • गाजियाबाद से संजीव शर्मा
  • खैर (अजा) से सुरेंद्र दिलेर
  • करहल से अनुजेश यादव
  • फूलपुर से दीपक पटेल
  • कटेहरी से धर्मराज निषाद
  • मझवां से सुचिस्मिता मौर्या

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। बता दें कि यूपी की 10 सीटों पर उपचुनाव होने थे लेकिन कोर्ट में दायर याचिका की वजह से मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीख का एलान नहीं किया गया था। ऐसे में अब नौ सीटों पर ही चुनाव होंगे।  यूपी में नौ विधानसभा सीटों करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं।

सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की थी। लेकिन 2024 में अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद चुने गए। इसके बाद करहल सीट खाली हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top