Breaking News
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण कल यानी 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इससे पहले भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की एक और सूची जारी कर है। भाजपा की इस सूची में महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार का एलान किया गया है। भाजपा की ओर से जारी की गई लिस्ट के अनुसार, इस बार रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से नारायण राणे चुनावी मैदान में होंगे। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से टिकट दिया है।

रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग में 18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान होना है। यह लोकसभा सीट अभी सही सेना के पास है। विनायक राउत इस क्षेत्र से 2019 लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए थे। इससे पहले, पार्टी ने आम चुनाव के लिए पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लिए सात नामों के साथ अपनी 12वीं सूची जारी की थी। पार्टी का चुनावी अभियान संकल्प पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लॉन्च किया गया, जिन्होंने दावा किया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच एक मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत है।

रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र के 48 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र 12 जुलाई 2002 को गठित भारत के परिसीमन आयोग की सिफारिशों के आधार पर राष्ट्रपति अधिसूचना के कार्यान्वयन के एक भाग के रूप में 19 फरवरी 2008 को बनाया गया था। पहली बार 2009 में यहां लोकसभा चुनाव हुए और इसके पहले संसद सदस्य भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नीलेश राणे थे। इस क्षेत्र के वर्तमान सांसद शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विनायक राउत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top