Breaking News
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

निकाय चुनावों में भाजपा को मिल रहा अभूतपूर्व जन समर्थन- महाराज

निकाय चुनावों में भाजपा को मिल रहा अभूतपूर्व जन समर्थन- महाराज

अगला दशक उत्तराखंड वाले मोदी के विज़न के लिए जरूरी है ट्रिपल इंजन की सरकार

पौड़ी। निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को पूरे राज्य में जनता-जनार्दन का अभूतपूर्व समर्थन एवं आर्शीवाद मिल रहा है। उत्तराखंड की देवतुल्य जनता भाजपा की केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की विकास को प्राथमिकता देने वाली कार्यशैली से परिचित है। निश्चित तौर पर निकाय चुनाव में भी हमें जनता का आशीर्वाद मिलेगा और ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास कार्यों में और भी अधिक गति आएगी।

उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी सुषमा रावत और पार्टी सभी वार्ड प्रत्याशियों के सर्मथन में बस स्टैंड पर आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी है कि निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का पररचम लहराये और ट्रिपल इंजन की सरकार बने।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है। जिस प्रकार तेजी के साथ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है और उत्तराखंड में पर्यटकों व यात्रियों की संख्या में लगातार बड़ी मात्रा में इजाफा हो रही है उसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वह विज़न साकार होने लगा है जब उन्होंने कहा था कि आने वाला अगला दशक उत्तराखंड का होगा।

महाराज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने मातृशक्ति का सम्मान करते हुए महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण दिया तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन भागीदारी निभाने वाले उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को राज्य सेवाओं में 10% शैतिज आरक्षण भी प्राविधान किया गया। लखपति दीदी योजना के तहत सरकार की पहल के बाद उत्तराखंड की 01 लाख से अधिक महिलाएं लखपति बनीं और 2026 तक 2.50 लाख महिलाओं की सालाना आय 01 लाख पहुंचाने का लक्ष्य। उन्होंने जनता से भाजपा नगर पालिका पौड़ी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुषमा रावत सहित सभी वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूर है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोहली, कमल किशोर, विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शान्ति देवी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सुषमा रावत, शशिचंद्र रतूड़ी, मातवर सिंह नेगी, सन्तोषी रावत, जगत किशोर बड़थ्वाल, सुदर्शन नेगी
राजेन्द्र‌ सिहं राणा, सरिता नेगी, राजेंद्र प्रसाद टम्टा, राज रावत, सुमन ध्यानी, मधु कुखशाल, पूर्णिमा नेगी, ओमप्रकाश जुगराण, दलवीर सिंह नेगी, नरेन्द्र टम्टा, नवल किशोर, नीलम जुयाल, अजेन्द्र रावत, गणेश नेगी और गोदाम्बरी रावत आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top