Breaking News
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया
सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में

केजरीवाल से तिहाड़ में मिलकर रो पड़े भगवंत मान, बोले- मैंने उनका हाल पूछा और…

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम भगवंत मान ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल से आतंकवादियों की तरह मुलाकात कराई गई है। ये तानाशाही की हद है। उन्होंने कहा, ‘शीशे के पार फोन पर बात कराई गई है, हद्द है, मोदी जी चाहते क्या हैं? जिसने BJP की राजनीति खत्म की उन्हें ऐसे ट्रीट किया जा रहा है. उनका कसूर क्या है? भगवंत मान ने कहा, “जेल मैनुअल बताता है कि अच्छे व्यवहार वालों को फेस टू फेस मिलवाया जा सकता है। यह चीज इन्हें बहुत महंगी पड़ेगी।

मुलाकात के दौरान मैंने पूछा आप कैसे हो.. उन्होंने कहा कि यह बताओ पंजाब का हाल कैसा है? मेरी चिंता मत करो. मैंने कहा पंजाब भी अच्छा है, असम होकर आया हूं।” पंजाब के सीएम ने आगे कहा, ‘इससे पहले जब पी चिदंबरम जेल में थें औऱ जब सोनिया गांधी उनसे मिलने आती थीं तब एक कमरे में उनको बैठा कर वन टू वन मुलाकात कराते थे। आज शीशे के पार जैसे बहुत बड़ा कोई क्रिमिनल बैठा हो सामने। शीशे के पार फोन पर बात करवाई गई है ये तो हद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top