Breaking News
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण

अर्जुन बिजलानी बने ‘राइज एंड फॉल’ के पहले सीजन के विजेता, आरुष भोला रहे रनर-अप

अर्जुन बिजलानी बने ‘राइज एंड फॉल’ के पहले सीजन के विजेता, आरुष भोला रहे रनर-अप

लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। छह फाइनलिस्टों के बीच हुए जबरदस्त मुकाबले में अर्जुन ने सभी को पछाड़ते हुए ट्रॉफी और 28 लाख 10 हजार रुपये की इनामी राशि जीत ली। फिनाले में उनके साथ आरुष भोला पहले रनर-अप और अरबाज पटेल दूसरे रनर-अप रहे।

यह शो 15 प्रतिभागियों के साथ शुरू हुआ था, जिसमें अर्जुन बिजलानी, आरुष भोला और अरबाज पटेल फाइनल तक पहुंचे। अंत में अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का ताज अपने नाम किया।

शो को होस्ट कर रहे थे अशनीर ग्रोवर
‘राइज एंड फॉल’ को ‘शार्क टैंक इंडिया’ के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया। शो अपने रोमांचक फॉर्मेट और कंटेस्टेंट्स के बोल्ड बयानों के चलते लगातार सुर्खियों में रहा। भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी इसमें नजर आए थे, हालांकि उन्होंने बीच में ही शो छोड़ दिया था।

फिनाले में अर्जुन की जीत पर गूंजे तालियां
विजेता की घोषणा खुद अशनीर ग्रोवर ने की। नाम सुनते ही अर्जुन खुशी से झूम उठे और अपने साथी प्रतिभागियों के गले लग गए। फिनाले में उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहनकर एंट्री की थी, और ट्रॉफी हाथ में लेते ही मंच पर जश्न का माहौल बन गया।

अर्जुन बोले—‘इससे बेहतर गिफ्ट क्या होगा!’
जीत के बाद अर्जुन ने कहा, “मैं बस घर जाकर अपने बेटे को गले लगाना चाहता हूं। इस खुशी के मौके पर अपनी पत्नी के साथ होना मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा है। मैंने उनका बर्थडे मिस किया, लेकिन अब इससे अच्छा गिफ्ट नहीं हो सकता।”

अर्जुन बिजलानी टीवी के जाने-माने चेहरे हैं। उन्होंने लेफ्ट राइट लेफ्ट, नागिन, मिले जब हम तुम, यह है आशिकी और परदेस में मिला कोई अपना जैसे हिट शोज में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top