Breaking News
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण

अमिताभ बच्चन और शशि कपूर अभिनीत फिल्म ‘कभी कभी’ एक बार फिर से देगी सिनेमाघरों में दस्तक, इस दिन होगी रिलीज

नई फिल्मों की रिलीज के साथ-साथ पुरानी फिल्मों को रिलीज किए जाने का सिलसिला भी लगातार जारी है। बीते वर्ष 90 के दशक की कई फिल्मों को सिनेमाघरों में फिर से दिखाया गया। अब इस साल 70 के दशक की क्लासिक फिल्म ‘कभी कभी’ रिलीज होने वाली है।

इसी महीने लगेगी सिनेमाघरों में
अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और राखी जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘कभी कभी’ को एक बार फिर सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलने वाला है। इस फिल्म को फिर से रिलीज किया जा रहा है। 31 जनवरी 2025 से फिल्म थिएटर्स में देखी जा सकेगी। इस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। इसमें ऋषि कपूर, वहीदा रहमान और नीतू सिंह जैसे सितारे भी नजर आए।

कब रिलीज हुई थी फिल्म?
फिल्म ‘कभी कभी’ मूल रूप से साल 1976 में रिलीज हुई। यह यश चोपड़ा की निर्देशक के रूप में ‘दीवार’ के बाद दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म का म्यूजिक खूब हिट रहा। फिल्म का गाना ‘कभी कभी मेरे दिल में’ आज भी सुना जाता है। गीतकार साहिर लुधियानवी को इसके लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला था। इसके अलावा सिंगर मुकेश को बेस्ट प्लेबैग सिंगर का अवॉर्ड मिला।

परवीन बाबी को मिला था नीतू सिंह वाला रोल
यश चोपड़ा ने इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में की थी। फिल्म में काम करने वाले सितारे उस दौरान सेट पर अपने परिवार को भी लेकर आए। यश चोपड़ा फिल्म में ऋषि कपूर के अपोजिट परवीन बाबी को लेना चाहते थे, मगर कुछ वजहों से नीतू कपूर ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। इसका यश चोपड़ा को काफी मलाल हुआ और उन्होंने परवीन बाबी के फोन तक उठाने बंद कर दिए। बाद में परवीन बाबी ने इस बात पर गुस्सा जताया और कहा कि वे फिल्म से हटाए जाने पर आहत नहीं हैं, बल्कि इसलिए आहत हैं कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। बाद में यश चोपड़ा ने परवीन बाबी को ‘काला पत्थर’ में साइन किया।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top