Breaking News
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण
मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल

प्रदेश के तीन जनपदों में बारिश के तीव्र दौर के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी 

देहरादून। राज्य के तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है। जबकि चार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। येलो अलर्ट के तहत तीनों जनपदों में बारिश के तीव्र दौर होने के साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

इसके अलावा चमोली, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं, आने वाले कुछ दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top