Breaking News
मुख्यमंत्री के निर्देशन में सेवा, सुशासन और समर्पण का महाअभियान शुरू, योजनाओं का लाभ पहुंचेगा अंतिम व्यक्ति तक
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात
‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ
बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस
ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास, नलकूप से सुधरेगी जलापूर्ति
स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी
‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील

गैस सप्लाई पर प्रशासन की नजर, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश

ग्रामीण क्षेत्रों में राहत, गैस बुकिंग की अवधि 45 दिन से घटाकर 25 दिन

देहरादून। एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने और शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) का गठन किया गया है, जो गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रख रही है।

प्रशासन की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में गैस की मांग, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को राहत देते हुए गैस बुकिंग की अवधि 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दी गई है।

एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 जारी किए गए हैं। इन माध्यमों से अब तक कुल 33 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिन पर जिला पूर्ति विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जिले में एक दिन में करीब 10,424 घरेलू उपभोक्ताओं और 412 व्यावसायिक उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई। वर्तमान में जिले में 34,487 घरेलू और 1,207 व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

जिला प्रशासन का कहना है कि गैस की उपलब्धता और आपूर्ति को लगातार बढ़ाया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top