Breaking News
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण

मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड

प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री

सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम
घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण

अल्मोड़ा । अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं कार्मिकों की उपस्थिति, टीकाकरण व्यवस्था, आकस्मिक सेवाओं, ओपीडी, प्रसव पंजिका तथा विभिन्न अभिलेखों के रखरखाव की जांच की।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों एवं कार्मिकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा अलर्ट के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपलब्धता बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को अनुपस्थित चिकित्सकों एवं कार्मिकों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा वेतन आहरण से पूर्व अपने मंतव्य सहित अनुमति के लिए पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका एवं अन्य अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने, गुड्डा-गुड्डी चार्ट अपडेट करने तथा विद्युत तारों को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। अस्पताल की भौतिक स्थिति संतोषजनक पाई गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि कायाकल्प योजना के अंतर्गत केंद्र का जनपद में प्रथम स्थान के लिए चयन हुआ है।

वहीं, उप स्वास्थ्य केंद्र में कोल्ड चेन व्यवस्था की जांच के दौरान एक आईएलआर मशीन निष्क्रिय मिली। वैक्सीन स्टॉक पंजिका एवं संबंधित चार्ट भी अद्यतन नहीं पाए गए। इस पर अपर जिलाधिकारी ने मशीन को शीघ्र क्रियाशील कराने, वैक्सीन स्टॉक पंजिका को प्राथमिकता से अपडेट करने तथा कोल्ड चेन एवं वीएचएनडी चार्ट को सात दिन के भीतर अद्यतन करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने पात्र आयुवर्ग की बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण के लिए भी नियमित रूप से प्रयास करने को कहा। उन्होंने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में दिए गए निर्देशों पर सुधारात्मक कार्रवाई करते हुए 15 दिन के भीतर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top