Breaking News
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भीड़ और सड़कों पर यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

कारमांता शहर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार पुलिस अधिकारियों की मौत

बोगोटा। लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया के एंटिओक्विया प्रांत के कारमांता शहर में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार पुलिस अधिकारियों की मौत हो गयी है। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर कारमांता शहर के ऊपर गिर गया। इस हादसे में चार पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई।

राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख जनरल विलियम रेने सलामांका और रक्षा मंत्री इवान वेलास्केज़ के संयुक्त एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,हेलीकॉप्टर काकेशिया-मेडेलिन-तुलुआ मार्ग को कवर कर रहा था। इस दौरान यह रडार से गायब हो गया। सलामांका ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जायेगी। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। पेट्रो ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा, इस हादसे में मारे गये पुलिस अधिकारियों के परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top