Breaking News
पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया गहरा शोक
बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज

थलपति विजय की ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट   

थलपति विजय की आगामी फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. वेंकट प्रभु की निर्देशित फिल्म ने पहले ही अपने ट्रेलर से ही चर्चा बटोर ली है. फैंस और दर्शक फिल्म की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. वहीं, मेकर्स ने फैंस के एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है।

मेकर्स की ओर से ताजा अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया है कि विजय स्टारर द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ओर से यू/ए सर्टिफिकेट मिला है।

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम के डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फिल्म के सर्टिफिकेशन के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है. द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम के रन टाइम की बात करें तो फिल्म का टाइम ड्यूरेशन 2 घंटा 45 मिनट है।

वेंकट प्रभु की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम की कहानी को गुप्त रखा गया है. उम्मीद है कि यह एक ऐसी एंटरटेनिंग क फिल्म होगी जिसमें एक्शन, ड्रामा और रोमांस का तडक़ा देखने को मिलेगा. फिल्म में विजय डबल रोल में नजर आएंगे. वह फिल्म में पिता और बेटे दोनों का किरदार निभाएंगी. फिल्म में विजय के साथ प्रभु देवा, स्नेहा, प्रशांत, मीनाक्षी चौधरी जैसे कलकार शामिल हैं. यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाने उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top