Breaking News
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब 60 हजार शिक्षकों को देगी पुरानी पेंशन

नई दिल्ली। यूपी सरकार ने कई सालों से पुरानी पेंशन को लेकर उठ रही शिक्षको की मांग को पूरा कर दिया है. बता दें कि पुरानी पेंशन को लेकर चल रहे आंदोलनों के बीच सरकार ने 60 हजार शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने का ऐलान कर दिया है. इसी के साथ राज्य सरकार ने शिक्षकों को मौका दिया है कि वो नई और पुरानी पेंशन के विकल्प में से किसी एक को चुन सकते हैं. इसी के साथ ये कहा गया है कि शिक्षक इन दोनों पेंशन में से जो भी विकल्प चुनेंगे वो अंतिम फैसला होगा, बाद में इसे लेकर कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खराब प्रर्दशन के बाद यूपी सरकार एक बार फिर यूपी के लोगों को खुश करने में जुट गई है. इसी के तहत सरकार ने शिक्षकों की इस मांग को पूरा करने का फैसला लिया है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में पुरानी पेंशन की मांग चुनाव मुद्दा बन चुकी है. इस मुद्दे को कांग्रेस ने भी अपने घोषणापत्र में भी शामिल किया था।

कौन-कौन से राज्यों में पुरानी पेंशन बनी चुनावी मुद्दा
साल 2022 में यूपी में हुए विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में इस मुद्दे को शामिल किया था. बाद में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इसे लागू करने की मांग शुरू हो गई थी. कांग्रेस के अलावा साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने भी इसे मुद्दे को घोषणा पत्र में शामिल किया था. इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2024 में भी विपक्ष ने इसे अपने घोषणापत्र का हिस्सा बनाया. बाद में लोकसभा चुनाव में खराब प्रर्दशन के बाद यूपी सरकार ने ये फैसला लिया कि नई पेंशन स्कीम को और व्यावहारिक बनाया जाए और पुरानी पेंशन स्कीम को 60 हजार शिक्षकों को दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top