Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

उपराष्ट्रपति ने पीएम मोदी को गिफ्ट में दी उनकी सबसे प्रिय चीज, तोहफे में छिपे हैं कई राज

उपराष्ट्रपति ने पीएम मोदी को गिफ्ट में दी उनकी सबसे प्रिय चीज, तोहफे में छिपे हैं कई राज

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे जारी होने के बाद ये साफ हो चुका है कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) केंद्र में सरकार बनाने जा रही है. नतीजे आने के एक दिन बाद बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से उनके सरकारी आवास पर जाकर मुलाकात की. इस दौरान उपराष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी. धनखड़ ने पीएम मोदी को एक खास फूलों का गुलदस्ता भी दिया, जिसमें 3 कमल के फूल सजे हुए थे, जो नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल को दर्शाते हैं।

फूलों के बूके के अलावा उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को राजस्थान का मशहूर चिड़ावा पेड़ा और मेरठ से लाया गया गुड़ भी खिलाया. चिड़ावा पेड़ों की खास बात ये है कि इन्हें लंबे समय तक स्टोर करके रखा जा सकता है. क्योंकि इनमें शुद्ध मावा मिलाया जाता है, जो लंबे समय तक खराब नहीं होता. इस पेड़े में उंगली से निशान बनाया जाता है, जिससे इसे आंख वाला पेड़ा भी कहते हैं।

वहीं दूसरी ओर, मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक भी हुई. मीटिंग में उन्होंने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव तो आता रहता है. हमारी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया, आगे भी करेंगे. बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया. उन्होंने मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश भी की..खबर है कि 8 जून को पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top