Breaking News
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल

नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल

काठमांडू। नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हवाई हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई, जबकि भारतीय मूल का एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दोनों हेलीकॉप्टरों के पायलट भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए काठमांडू भेजा गया है।

लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

नेपाल पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना सोलुखुम्बु जिले के खुम्बू पासांग ल्हामू ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर चार स्थित फेरेचे इलाके में हुई। मंगलवार सुबह करीब 8:11 बजे स्थानीय समयानुसार फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलीकॉप्टर लैंडिंग की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दोनों विमान आपस में टकरा गए और हादसे का शिकार हो गए।

भारतीय यात्री की गई जान

पुलिस अधिकारी मौसम तमांग ने हादसे में मृत भारतीय नागरिक की पहचान वसंत कुमार बलरामरामाडु के रूप में की है। वह फिशटेल एयर के हेलीकॉप्टर में सवार थे। इसी हेलीकॉप्टर में मौजूद भारतीय मूल के 49 वर्षीय शैलेश कृष्ण पटेल भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। शैलेश न्यूजीलैंड के निवासी हैं। उन्हें प्रभु हेलीकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट कर काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में दोनों हेलीकॉप्टरों के नेपाली पायलट भी घायल हुए हैं। फिशटेल एयर के पायलट रवींद्र प्रजापति और एयर डायनेस्टी के पायलट प्रज्वल केसी को भी इलाज के लिए काठमांडू पहुंचाया गया है।

लुकला अस्पताल पहुंचाया गया मृतक का शव

पुलिस के अनुसार, मृतक वसंत कुमार का शव लुकला स्थित अस्पताल ले जाया गया है। घटनास्थल काठमांडू से करीब 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह इलाका माउंट एवरेस्ट बेस कैंप की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों में शामिल है। फिलहाल दोनों हेलीकॉप्टरों में सवार कुल यात्रियों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हादसे के कारणों और इससे जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही है।

नेपाल में हेलीकॉप्टर उड़ानें क्यों हैं जोखिम भरी?

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में पर्यटकों और पर्वतारोहियों की आवाजाही के साथ-साथ जरूरी सामान पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। दुर्गम क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और आपातकालीन बचाव अभियानों में भी ये हेलीकॉप्टर अहम भूमिका निभाते हैं।

हालांकि, यहां की भौगोलिक परिस्थितियां और मौसम में अचानक होने वाले बदलाव हवाई सफर को चुनौतीपूर्ण बना देते हैं। नेपाल में दुनिया की 14 सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में से आठ मौजूद हैं, जिनमें माउंट एवरेस्ट भी शामिल है। इसी वजह से हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक और पर्वतारोही यहां पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top