Breaking News
MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी
MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी
निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
NEET UG फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार, फर्जी प्रमाण पत्र से तीन अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में दिलाया दाखिला
NEET UG फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार, फर्जी प्रमाण पत्र से तीन अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में दिलाया दाखिला

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम अथवा निकटतम चौकी को देने हेतु आमजन को किया जागरूक

ऋषिकेश। कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार, बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम ने त्रिवेणी घाट के आरती स्थल, नाव घाट, आस्था पथ, ऋषिकेश बस अड्डा, ट्रांजिट कैंप, रेलवे स्टेशन सहित आसपास की दुकानों और बसों की गहन जांच की। अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी गई।

चेकिंग के साथ-साथ पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस ने अपील की कि यदि कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

दून पुलिस का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए पूरे मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top