Breaking News
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

आईसीजेएस 2.0 रैंकिंग में उत्तराखंड पुलिस देश में पहले स्थान पर

एनसीआरबी रिपोर्ट में उत्तराखंड को मिले 93.46 अंक

देहरादून। डिजिटल पुलिसिंग और न्यायिक प्रणाली के एकीकरण की दिशा में उत्तराखंड पुलिस ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) 2.0 की मासिक रैंकिंग में उत्तराखंड पुलिस ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस रैंकिंग में हरियाणा और असम पुलिस को पीछे छोड़ते हुए राज्य पुलिस ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

पत्रकार वार्ता में पुलिस प्रवक्ता एवं आईजी कानून व्यवस्था सुनील कुमार मीणा ने बताया कि यह सफलता राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी सीसीटीएनएस–आईसीजेएस प्रगति डैशबोर्ड रिपोर्ट के आधार पर मिली है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने तकनीक के प्रभावी उपयोग और समन्वित प्रयासों के जरिए न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी और तेज बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई है।

आईजी मीणा के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2026 तक ICJS 2.0 को पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत पुलिस, न्यायालय, अभियोजन, जेल, फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट डाटा को एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाना है। उत्तराखंड इस व्यवस्था को प्रभावी रूप से अपनाने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल है। NCRB की रिपोर्ट में उत्तराखंड को 93.46 अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि हरियाणा को 93.41 और असम को 93.16 अंक मिले हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य के सभी जिलों में केस डायरी, चार्जशीट, डिजिटल साक्ष्य और न्यायिक दस्तावेजों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जा रहा है, जिससे मामलों के निस्तारण में तेजी आ रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान डीआईजी कानून व्यवस्था धीरेंद्र गुंज्याल, एसपी कानून व्यवस्था विशाखा अशोक भदाणे और कमांडेंट एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी भी मौजूद रहे।

प्रयागराज महाकुंभ में तैनात एसडीआरएफ टीम को सम्मान
इस अवसर पर पटेल भवन में प्रयागराज महाकुंभ में ड्यूटी करने वाली उत्तराखंड एसडीआरएफ टीम को भी सम्मानित किया गया। आईजी मीणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध पर कमांडेंट एसडीआरएफ के नेतृत्व में 112 सदस्यीय दल को 24 जनवरी से 27 फरवरी तक संगम क्षेत्र में तैनात किया गया था। इस दौरान टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन, प्राथमिक उपचार और लापता श्रद्धालुओं की सहायता जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एसडीआरएफ टीम को मेडल प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top