Breaking News
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

एअर इंडिया ने आठ उड़ानें की रद्द, अंतरराष्ट्रीय सेवाएं भी प्रभावित

एअर इंडिया ने आठ उड़ानें की रद्द, अंतरराष्ट्रीय सेवाएं भी प्रभावित

रखरखाव और संचालन कारणों से चार अंतरराष्ट्रीय और चार घरेलू उड़ानों को किया गया रद्द

ग्राहक सेवा नंबर और वेबसाइट के ज़रिए दी जा रही अद्यतन जानकारी

नई दिल्ली। एअर इंडिया ने हालिया तकनीकी निरीक्षण और परिचालन चुनौतियों के चलते देश-विदेश की कई उड़ानों को रद्द कर दिया है। एयरलाइन ने शुक्रवार को चार अंतरराष्ट्रीय और चार घरेलू उड़ानों को रद्द करने की पुष्टि की है। कंपनी यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं और टिकट वापसी का विकल्प भी दे रही है।

एयरलाइन ने बताया कि रखरखाव और सुरक्षा संबंधी उपायों के तहत दुबई-चेन्नई (AI-906), दिल्ली-मेलबर्न (AI-308), मेलबर्न-दिल्ली (AI-309) और दुबई-हैदराबाद (AI-2204) अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गई हैं। इसके साथ ही पुणे-दिल्ली (AI-874), अहमदाबाद-दिल्ली (AI-456), हैदराबाद-मुंबई (AI-2872) और चेन्नई-मुंबई (AI-571) जैसी घरेलू सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ानों की जानकारी एअर इंडिया की वेबसाइट या ग्राहक सेवा नंबर 011-69329333 / 011-69329999 पर प्राप्त करें। एयरलाइन ने खराब मौसम, हवाई क्षेत्र प्रतिबंध और जांच बढ़ने को इस अस्थायी व्यवधान का कारण बताया है।

इससे पहले भी एअर इंडिया ने घोषणा की थी कि 21 जून से 15 जुलाई तक वह 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों में कटौती करेगी और तीन विदेशी गंतव्यों पर सेवाएं स्थगित रहेंगी। दिल्ली-नैरोबी, अमृतसर-लंदन (गैटविक), और गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) रूट इससे सीधे प्रभावित होंगे।

हर सप्ताह 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें घटाई जाएंगी, जिसका कारण जून की शुरुआत में हुआ एक बड़ा विमान हादसा है। सुरक्षा जांचों के सख्ती से चलते एयरलाइन ने यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top