Breaking News
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम
छात्रों को PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक

गुलदार के हमले में 65 वर्षीय महिला की मौत

खेत में घास काटते वक्त हुआ हादसा, घर से 500 मीटर दूर बरामद हुआ शव

कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार क्षेत्र में गुलदार का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। गुरुवार दोपहर पोखड़ा ब्लॉक के बगड़ीगाड़ गांव में घास काट रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर उसकी जान ले ली। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय रानी देवी, पत्नी रमेश बंदूणी, दोपहर करीब ढाई बजे अपने घर के पास खेतों में घास काट रही थीं। तभी झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला की चीखें सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

गांववालों ने काफी खोजबीन के बाद महिला का शव उसके घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बरामद किया। घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती सक्रियता पर चिंता जताते हुए वन विभाग से गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top