Breaking News
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 23वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 23वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न

औली से गौरसों बुग्याल तक रोपवे हेतु सर्वे कराया जाये- महाराज

गूंजी को पर्यटन गर्तव्य के रूप में विकसित करने पर जोर

देहरादून। पर्यटन मंत्री एवं अध्यक्ष, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आज उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 23वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा के पश्चात् बोर्ड सदस्यों का मनतव्य प्राप्त किया गया।उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 23वीं बोर्ड बैठक में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (समूह ‘क’ और ‘ख’)‌ सेवानियमावली-2013 में‌ संशोधन किये जाने का प्रस्ताव पारित करने के साथ-साथ वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित साहसिक पर्यटन के ईवेन्ट कलैण्डर का अनुमोदन प्रदान किया गया।

श्री जागेश्वर धाम, महासू देवता, ओम‌ पर्वत,‌ मुनस्यारी, जादौन एवं टिम्बरसैण आदि के सुनियोजित विकास के सम्बन्ध में हो रहे कार्यों से बोर्ड को अवगत कराया गया।‌ चंपावत में 10 प्रमुख नौलो के सुधार एवं पर्यटन के दृष्टि से विकसित किये जाने हेतु अग्रेत्तर दस्तावेजीकरण (Documentation), मानचित्र और डी०पी०आर० गठन की कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया केदारनाथ एवं बद्रीनाथ की भांति गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम का Tourism destination प्लान तैयार किये जाने हेतु कन्सलटैन्ट का चयन कर अग्रेत्तर कार्यों के सम्बन्ध में बोर्ड को अवगत कराया गया। प्रमुख पर्यटक स्थलों जैसे ऋषिकेश, नैनीताल में ठंडी सड़क आदि में डेस्टिनेशन (illumination) के बारे में चर्चा की गई। कार्मिकों से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रमों आदि पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बोर्ड बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि पिथौरागढ़ के गूंजी में महार्षि वेदव्यास की मूर्ति स्थापित कर एक पर्यटन गर्तव्य के रूप में विकसित किया जाये। गुड़गांव स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स की तर्ज पर थीम पार्क विकसित करने पर विचार किया जाये। औली से गौरसों बुग्याल तक रोपवे निर्माण हेतु सर्वे कराया जाये। राज्य के प्रमुख मार्गों पर इलैक्ट्रीक वाहनों हेतु चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण किया जाये।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि राज्य में स्थित प्रमुख पुलों से बंजी जम्पिंग की सभावनाओं पर कार्य किया जाये। एस्ट्रो टूरिज्म हेतु Sleep under the Skies की संकल्पना कर कार्यक्रम बनाया जाये। पर्यटन के क्षेत्र में रिसर्च एण्ड डेवल्पमेन्ट तथा कौशल विकास पर बोर्ड द्वारा सुदृढ़ रणनीति तय की जाये। परितयक्त पुलों पर पर्यटकों हेतु विभिन्न सुविधाओं के विकास पर कार्य किया जाये।

पर्यटन मंत्री द्वारा विभाग द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गयी तथा सभी अधिकारियों को उत्तराखण्ड को पर्यटन प्रदेश बनाने हेतु विभिन्न नीतियों तथा एक नई सोच के साथ कार्य करने के लिये प्रेरित किया। बैठक में सचिव पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुर्वे सहित पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारिगण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top