Breaking News
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

दक्षिण कोरिया में आग से 16 लोगों की हुई मौत, आग बुझाने में लगे 9,000 अग्निशामक

दक्षिण कोरिया में आग से 16 लोगों की हुई मौत, आग बुझाने में लगे 9,000 अग्निशामक

जल गई 43,000 एकड़ से अधिक भूमि 

19 लोग हुए घायल 

1,300 साल पुराना बौद्ध मंदिर गौंसा भी आग से हुआ नष्ट

सियोल। दक्षिण कोरिया के दक्षिणी क्षेत्रों में शुष्क मौसम और तेज हवाओं के चलते लगी आग से अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। सरकारी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आग से 19 लोग घायल हुए हैं। अंडोंग शहर और अन्य दक्षिण-पूर्वी कस्बों के अधिकारियों ने मंगलवार को लोगों को अपने घर छोड़ने का आदेश दिया, क्योंकि अग्निशामक दल शुष्क हवाओं के कारण कई क्षेत्रों में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे। आग से करीब 43,000 एकड़ से अधिक भूमि जल गई है। इसके अलावा, उइसोंग में 1,300 साल पुराना एक बौद्ध मंदिर गौंसा भी आग से नष्ट हो गया। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। मंदिर के कुछ राष्ट्रीय खजाने, जिसमें पत्थर की बुद्ध प्रतिमा भी शामिल है, को लकड़ी की इमारतों तक आग पहुंचने से पहले ही खाली करा लिया गया था।

दक्षिण कोरिया के आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, अंडोंग, उइसोंग, सांचोंग और उल्सान शहरों में 5,500 से अधिक लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने पहले कहा था कि अग्निशामकों ने सबसे बड़ी आग की लपटों को बुझा दिया है, लेकिन शुष्क मौसम ने उनकी कोशिशों में रुकावट डाली और आग फिर से फैल गई। आग बुझाने के लिए लगभग 9,000 अग्निशामक, 130 से अधिक हेलीकॉप्टर और सैकड़ों वाहन तैनात किए गए, लेकिन हवाओं के तेज होने से रात भर आग बुझाने के किए गए प्रयास आंशिक रूप से रुक गए, जिसके चलते एंडोंग और उइसोंग काउंटी के अधिकारियों ने कई गांवों और एंडोंग विश्वविद्यालय के आस-पास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों या अस्थायी आश्रयों में जाने का आदेश दिया है।

इनमें स्कूल और इनडोर जिम भी शामिल हैं, क्योंकि उइसोंग में लगी आग तेज हवाओं के कारण फैलती रही।इसके अलावा, आग उइसोंग के पास के तटीय शहर योंगदेओक में भी फैल गई, जहां अधिकारियों ने सड़कें बंद कर दीं और कम से कम चार गांवों के निवासियों को घर खाली करने का आदेश दिया। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, उइसोंग के पास ही चेओंगसोंग काउंटी की एक जेल से लगभग 2,600 कैदियों को स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है।कोरिया वन सेवा के अनुसार, बुधवार सुबह तक अग्निशमन कर्मी देश भर में कम से कम पांच सक्रिय जंगल की आग बुझाने में लगे थे। इसके अलावा, शनिवार को तेज हवाओं के कारण तेजी से फैली आग की लपटों में फंसने से सांचोंग में चार अग्निशमन कर्मियों और सरकारी कर्मचारियों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top