Breaking News
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम
देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें- सीएम
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही

‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। 22 मई को रिलीज होने वाली ये फिल्म अब नए बदलाव के साथ अपनी पुरानी रिलीज डेट यानी 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

दरअसल, फिल्म की रिलीज को लेकर लगातार बदलाव देखने को मिल रहे थे। पहले इसे 22 मई को रिलीज करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन फिल्म ‘टॉक्सिक’ की तारीख में बदलाव होते ही मेकर्स ने भी अपनी रणनीति बदल दी। अब ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिर से 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो इसकी मूल तय तारीख थी। इससे साफ है कि फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी रिलीज़ के बीच टकराव से बचने के लिए डेट्स में लगातार फेरबदल किया जा रहा है।

रिलीज डेट फाइनल होने के बाद वरुण धवन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह जानकारी साझा की। उन्होंने फिल्म के नए पोस्टर जारी करते हुए यश और मैडॉक फिल्म्स का आभार जताया, जिन्होंने रिलीज शेड्यूल को तय करने में सहयोग किया। उन्होंने यह भी बताया कि आईपीएल के बाद यह फिल्म सिनेमाघरों में आने वाली पहली बड़ी रिलीज होगी, जिससे इसे अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, 5 जून को बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है। इसी दिन बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ भी रिलीज हो रही है, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल चुकी है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। इसमें वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। साथ ही मौनी रॉय, जिम्मी शेरगिल, मनीष पॉल, चंकी पांडे और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं, जो इसे एक मनोरंजक पैकेज बनाने की कोशिश करते दिखेंगे।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top