Breaking News
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया
सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में

ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खेत में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौत

ऋषिकेश। भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक और एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और करीब 20 मीटर गहरी ढलान में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के साथ सड़क किनारे लगे दो भारी कंक्रीट डिवाइडर भी टूटकर नीचे जा गिरे। डिवाइडर पास की झोपड़ी पर जा गिरे, जहां रह रही महिला उसकी चपेट में आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ट्रक चालक भी वाहन के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य चलाकर डिवाइडर के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं चालक को स्थानीय लोगों द्वारा पहले ही अस्पताल भेज दिया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान चालक फारुख निवासी बहादरपुर, लक्सर हरिद्वार तथा कौशल्या (42 वर्ष) पत्नी सुरेश निवासी बावाड़ी शिवपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top