Breaking News
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील

बॉर्डर 2 से वरुण धवन का फर्स्ट लुक जारी, भारतीय सेना की वर्दी में नजर आये अभिनेता

Varun Dhawan Border 2 First Look Out: बॉलीवुड की क्लासिक वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर’ के सीक्वल को लेकर फैन्स की उत्सुकता एक बार फिर बढ़ गई है। ‘बॉर्डर 2’ से वरुण धवन का पहला लुक मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में वरुण भारतीय सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं, चेहरा धूल-धुएं से ढका और एक्सप्रेशन पूरी तरह युद्ध मोड में। लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह पोस्टर ट्रेंड करने लगा।

फैंस कह रहे- वरुण का करियर का सबसे इंटेंस लुक
वरुण की इस तस्वीर को देखकर कई यूज़र्स ने कमेंट किया कि यह रोल एक्टर के करियर की दिशा बदल सकता है। कुछ फैन्स ने तो इस फिल्म को “100 करोड़ ओपनर” तक बताना शुरू कर दिया है। पोस्टर में वरुण धवन हाथ में राइफल लिए रणभूमि के बैकड्रॉप में दिखाई दे रहे हैं, जिससे साफ है कि फिल्म में उनका किरदार बेहद उग्र और तीखा नजर आएगा।

23 जनवरी 2026 को होगी रिलीज
फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और रिलीज डेट 23 जनवरी 2026 तय की गई है। यानी रिपब्लिक डे वीकेंड पर फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचेगी। मेकर्स का फोकस केवल मनोरंजन नहीं बल्कि भारतीय सेना के साहस और शौर्य को बड़े पर्दे पर नए अंदाज़ में पेश करना है।

भूषण कुमार – जेपी दत्ता की बड़ी कोलैबोरेशन
इस बार फिल्म में केवल सनी देओल ही नहीं बल्कि वरुण धवन के साथ दिलजीत दोसांझ, आहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसी कास्ट भी शामिल है। फिल्म का प्रोडक्शन भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता कर रहे हैं। टीम का दावा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा में वॉर जॉनर की नई परिभाषा तय करेगी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top