सस्पेंस खत्म, चंपावत से उपचुनाव लड़ेंगे पुष्कर सिंह धामी, गहतोड़ी ने दिया विधायक पद से इस्तीफा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा की किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे, इस पर से अब पर्दा उठ गया है। चम्पावत से पार्टी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया। गडतोड़ी ने सबसे पहले धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश की थी।
चंपावत विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मंजूर कर लिया गया|इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल मौजूद रहे|
विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर पहुंचकर विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा| इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस को संबोधित करते हुए कैलाश चंद्र गहतोड़ी के इस्तीफे को स्वीकार करने की घोषणा की|