Breaking News
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी

गर्मी का बढ़ेगा असर, मानसून से पहले राहत की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग की चेतावनी—11 जून तक तापमान रहेगा उछाल पर

देहरादून। उत्तराखंड में अगले कुछ दिन गर्मी का प्रभाव और अधिक तेज़ हो सकता है, क्योंकि 10 जून तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में इस वर्ष मानसून सामान्य से करीब छह दिन पहले, यानी 11 जून को पहुंच सकता है। लेकिन इससे पहले लोगों को चटक धूप और बढ़ती गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

पिछले सप्ताह की हल्की बारिश से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब गर्मी फिर से अपना जोर दिखा रही है। खासतौर पर मैदानी क्षेत्रों जैसे देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भी दिन के समय गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है।

तापमान में हल्की बढ़ोतरी, धूप से झुलसा दिन

शनिवार को राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से हल्का कम रहा। हालांकि तापमान सामान्य के आसपास है, लेकिन धूप की तीव्रता ने गर्मी का अनुभव बढ़ा दिया।

मानसून की पूर्व दस्तक और वैज्ञानिकों की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, “इस बार उत्तराखंड में मानसून जल्दी दस्तक दे सकता है। 11 जून के आसपास मानसून की पहली बारिश होने की उम्मीद है, लेकिन उससे पहले गर्म हवाएं और तेज धूप लोगों को परेशान करेंगी। तापमान में और वृद्धि हो सकती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top