Breaking News
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी

जिलाधिकारी के निर्देशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकेश में बढ़ाए गए पंजीकरण काउंटर 

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटर बढ़ाए गए हैं। पंजीकरण काउंटर बढ़ाने से यात्रियों को जन्हा रजिस्ट्रेशन में सहूलियत हो रही वहीं काउंटर पर भीड़ कम हो गई है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज ट्रांजिट कैंप एवं आईएसबीटी पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सुव्यवस्थित यात्रा व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं को लेकर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का गंभीरता से ख्याल रखा जाए। उन्होंने यात्रियों के ठहरने हेतु चिन्हित किए गए स्थान पर समुचित मूलभूत सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा चिन्हित स्थानों पर मोबाइल टॉयलेट आदि व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों से किसी प्रकार की ओवररेटिंग ना हो इस बात पर गंभीरता से ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल नरेंद्र सिंह क्विराल, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, उप जिला अधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेंद्र गंगवार सहित संबंधित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top