Breaking News
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील

कोर्ट पेशी के दौरान फायरिंग में घायल कुख्यात विनय त्यागी की उपचार के दौरान मौत

ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था इलाज, पैसों के विवाद में रची गई थी हत्या की साजिश

ऋषिकेश- एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की मौत हो गई। वह पिछले तीन दिनों से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था, जहां गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। एम्स प्रशासन ने उसकी मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। विनय त्यागी को पुलिस हिरासत में कोर्ट पेशी के दौरान हुई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल किया गया था।

घटना हरिद्वार जनपद के लक्सर-हरिद्वार हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर हुई थी। मेरठ निवासी विनय त्यागी को धोखाधड़ी के एक मामले में रुड़की जेल से लक्सर न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस का सरकारी वाहन जैसे ही फ्लाईओवर के बीच ट्रैफिक जाम में रुका, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने अचानक पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

फायरिंग के दौरान विनय त्यागी के सीने, हाथ और गले में गोलियां लगीं, जिससे वह वाहन के भीतर ही गिर पड़ा। हालांकि वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी बड़ी घटना से बच गए, लेकिन दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं। हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में विनय त्यागी को पहले लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कड़ी सुरक्षा में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे दिन ही खानपुर थाना क्षेत्र के जंगल से दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। गैंगवार की आशंका को देखते हुए आरोपियों को बाद में रुड़की की बजाय हरिद्वार जेल में स्थानांतरित किया गया।

पूछताछ में मुख्य आरोपी सन्नी यादव उर्फ शेरा ने अपने साथी अजय के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार विनय त्यागी और सन्नी के बीच लंबे समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। धमकियों और तनाव के चलते सन्नी ने विनय की हत्या की साजिश रची और उसकी पेशी की जानकारी मिलने के बाद रेकी कर घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top