Breaking News
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील

नायब सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, यहां जानें राजनीतिक सफर

चंडीगढ़। नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। वह मनोहर लाल खट्टर की जगह लेंगे। हरियाणा बीजेपी विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि नायाब को हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। वह शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को हरियाणा का अगला सीएम बनाने पर करनाल से बीजेपी सांसद संजय भाटिया ने कहा कि अपना मंत्रिमंडल चुनना सीएम का अधिकार है और वह पार्टी के परामर्श से ऐसा करेंगे। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेंगे।

नायब सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। वे साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष रहे। सैनी 2009 में किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री भी रहे। 2012 में वे अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। आरएसएस के समय से सैनी को मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। सूत्र बताते हैं कि सीएम ने ही उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट देने की पैरवी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top