Breaking News
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज

श्रद्धा और संस्कृति का संगम बनेगी नंदा देवी यात्रा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

सभी प्रमुख पड़ावों पर चिकित्सा सेवाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का होगा आयोजन

देहरादून। वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली माँ नंदा देवी राजजात यात्रा को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सचिवालय में शुक्रवार प्रातः एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को यात्रा मार्गों की समयबद्ध मरम्मत, सुरक्षा रेलिंग की स्थापना, सभी प्रमुख पड़ावों पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, एंबुलेंस तथा टेलीमेडिसिन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यात्रा के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों, ग्राम पंचायतों और स्वयंसेवी संस्थाओं को इस ऐतिहासिक यात्रा से जोड़ा जाएगा। इससे जहां एक ओर सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण भागीदारी से आयोजन और भी जीवंत और प्रभावशाली बनेगा।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से एक समग्र कार्ययोजना तैयार करें और वर्ष 2025 के अंत तक जमीनी स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें, ताकि माँ नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 श्रद्धालुओं के लिए एक सुरक्षित, भव्य और अविस्मरणीय अनुभव बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top