Breaking News
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद

यूसीसी लागू करने पर महाराज ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया

देहरादून। कैबिनेट सतपाल महाराज ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तीन वर्षों की मेहनत और दिन रात काम करने के बाद यूसीसी लागू होना प्रदेश एवं देश के लिए गौरव की बात है।

महाराज ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि यूसीसी से सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और दायित्व सुनिश्चित होंगे। समान नागरिक संहिता प्रधानमंत्री द्वारा देश को विकसित, संगठित, समरस और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

महाराज ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने के पश्चात अब समाज में जाति, धर्म, क्षेत्र व लिंग के आधार पर भेद करने वाले लोगों पर कानून के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top