Breaking News
दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

पत्रकार योगेश डिमरी के साथ होगा न्याय, आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई- सीएम

घायल पत्रकार के मामले में सीएम से मिले भाजपा नेता जुगरान

देहरादून। भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रवीन्द्र जुगरान ने ऋषिकेश के पत्रकार योगेश डिमरी के साथ हुई बर्बरता के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की। रवीन्द्र जुगरान ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया की पुलिस की उपस्थिति में पत्रकार योगेश डिमरी पर जानलेवा हमला हुआ और उनका उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। रवीन्द्र जुगरान ने मुख्यमंत्री से मांग की जिन पुलिस कर्मियों की उपस्थिती में वारदात हुई उन्हे बर्खास्त किया जाय ऋषिकेश कोतवाल का स्थानांतरण किया जाय योगेश डिमरी पर दायर मुकदमे वापस लिये जायें और अपराघियों के विरुद्ध आईपीसी की सुसंगत धाराओं में सख्त कानूनी कार्यवाही की जाय।

मुख्यमंत्री ने रवीन्द्र जुगरान को आश्वस्त किया की पत्रकार योगेश डिमरी के साथ न्याय होगा और अपराधियों के साथ कानून के अनुसार सख्त कार्यवाही की जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद देहरादून के पुलिस कप्तान को इस संबंध में सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top