Breaking News
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील

न्यूयॉर्क में जगजीत पवाडिया फिर बनीं अंतरराष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण बोर्ड की सदस्य

न्यूयॉर्क। 9 अप्रैल को हुए अंतरराष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण बोर्ड (International Narcotics Control Board) के चुनावों में भारत की जगजीत पवाडिया ने जीत हासिल की। जिसके बाद एक बार फिर जगजीत पवाडिया अंतरराष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण बोर्ड में शामिल हो गई हैं। ये केवल जगजीत पवाडिया के लिए हा नहीं बल्कि पूरे भारत की उपलब्धि है।

इन चुनावों में पांच सीटों के लिए 24 उम्मीदवार थे, चुनाव अत्यधिक कठिन था। लेकिन जगजीत पवाडिया ने संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) द्वारा आयोजित चुनावों में सबसे अधिक वोट प्राप्त किए। बता दें कि भारत को ECOSOC के 53 वोटिंग सदस्यों में से 41 वोट हासिल हुए जो कि सभी सदस्य देशों में सबसे अधिक थे. 41 वोटों के साथ पवाडिया ने इन चुनावों में शानदार जीत हासिल की वहीं दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार को 30 वोट हासिल हुए।

डॉक्टर एस. जयशंकर ने ट्विटर पर लिखा, ‘आज, भारत की उम्मीदवार मिस जगजीत पवादिया को न्यूयॉर्क में हुई चुनाव में अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड में पुनः चुनावित किया गया है, 2025-2030 की अवधि के लिए। भारत ने बोर्ड के सभी चुने गए सदस्य राज्यों में सर्वाधिक वोट हासिल किया है।’

आगे विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने सभी निर्वाचित सदस्य देशों के बीच सबसे अधिक वोट हासिल किए हैं। जिसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन और विदेश मंत्रालय की टीम की सराहना की और कहा कि उन्होंने अच्छा काम किया।

जगजीत पावडिया साल 2015 से अंतरराष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण बोर्ड की सदस्य हैं।उन्हें मई 2019 में 2020 से 2025 के पांच साल के कार्यकाल के लिए परिषद द्वारा चुना गया था. उन्होंने साल 2021 से 2022 तक बोर्ड अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top