Breaking News
दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर मालदीव में करेंगे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

भारत सरकार ने की विकास परियोजनाओं के लिए फंडिंग 

नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर मालदीव दौरे पर हैं। डॉ. जयशंकर मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर के साथ मिलकर जल्द ही कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जिन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनके लिए फंडिंग भारत सरकार ने की है। मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीन ने डॉ. जयशंकर के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। मूसा जमीर ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का अड्डू शहर में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हम जल्द ही पुनर्ग्रहण और तट संरक्षण परियोजना का हस्तांतरण समारोह और चार लेन के डेटोर लिंक रोड परियोजना का उद्घाटन करेंगे। दोनों परियोजनाओं के लिए भारत सरकार द्वारा एक्जिम बैंक के जरिए ऋण सुविधा दी गई है। ये परियोजनाएं अड्डू शहर के लोगों के विकास और समृद्धि में योगदान देंगी।’

मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने भी राजधानी माले में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और इस बात में विश्वास जताया कि भारत हमेशा जरूरत के समय मालदीव की मदद के लिए खड़ा रहेगा। एमडीपी ने बयान जारी कर कहा कि भारत और मालदीव के आपसी रिश्ते एक दूसरे के प्रति सम्मान, अंतरराष्ट्रीय कानून, क्षेत्रीय संप्रभुत्ता और साझा हितों के साथ ही क्षेत्रीय सुरक्षा पर आधारित हैं। विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने मालदीव दौरे पर 11 करोड़ डॉलर के स्वच्छ जल प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन किया। इसकी भी फंडिंग भारत द्वारा की गई है। मालदीव में मोहम्मद मुइज्जू की सरकार के सत्ता में आने के बाद से भारतीय विदेश मंत्री की यह पहली मालदीव यात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top