क्या उत्तराखंड कांग्रेस को मिली गया नया अध्यक्ष, कांग्रेस भवन में लगे पोस्टर तो यही कह रहा, आप भी देखे…

उत्तराखंड कांग्रेस में आपसी खिचतान किसी से छुपी नहीं है।लेकिन कांग्रेस भवन में भी आये दिन कुछ एसा ज़रूर होता है जो अक्सर सुर्ख़ियाँ बना रहता है।जन्हा कुछ दिन पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के जन्म दिन वाला पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ था।वहीं अब एक ओर पोस्टर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। कुछ दिन पहले कांग्रेस आलाकमान ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के करीबी हरेंद्र सिंह लाड़ी को प्रदेश किसान कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया था।लेकिन अतिउत्साही कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में लगे पोस्टर में कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई दे दी है।