Breaking News
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील

पंजाब में जीएसटी संग्रह 15.69 प्रतिशत बढ़ा

चंडीगढ़। पंजाब ने 2022-23 की तुलना में मौजूदा वित्त वर्ष में फरवरी के अंत तक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में 15.69 प्रतिशत और उत्पाद शुल्क संग्रह में 11.71 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मार्च 2022 में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता संभालने के बाद से राज्य का वित्तीय ग्राफ सुधरा है। चालू वित्त वर्ष में फरवरी तक शुद्ध जीएसटी संग्रह 19,222.5 करोड़ रुपये है, जबकि 2022-23 में इसी अवधि में यह 16,615.52 करोड़ रुपये था। इस प्रकार इसमें 2,606.98 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि उत्पाद शुल्क से प्राप्त राजस्व में भी 842.72 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है और यह 8,093.59 करोड़ रुपये पर पहुँच गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 7,244.87 करोड़ रुपये था। उन्होंने कहा, बेहतर योजना और कार्यान्वयन के साथ, फरवरी के अंत तक राज्य का शुद्ध कर राजस्व 13.85 प्रतिशत बढक़र 34,158 करोड़ रुपये के पार पहुँच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top