Breaking News
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील

सहस्त्रधारा रोड स्थित मौजा मरोठा में तीन दर्जन शीशम के पेड़ काटकर ले गए वन तस्कर

देहरादून। नगर निगम की जमीन पर खड़े पेड़ों के अवैध कटान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सहस्त्र धारा रोड स्थित मौजा मरोठा में नगर निगम की नदी क्षेत्र की भूमि खसरा संख्या 445, 7.277 हे0, पर खड़े शीशम के हरे पेड़ों का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कटान किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी सोनिका ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम को संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

तहसीलदार सदर के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम द्वारा मौका स्थल का मुआयना किया गया। मौका मुआयना करने पर पाया कि उक्त नदी श्रेणी की भूमि पर 36 शीशम के हरे पेड़ कटे पाए गए। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार सदर विवेक राजौरी, कानून को संजय सैनी, कर अधीक्षक नगर निगम राहुल केंथोला, आत्माराम सैनी, विनोद नवानी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम पंचायत सदस्य धीरज थापा, पर्यावरणविद अनिल नेगी, सहित जिला प्रशासन की टीम एवं नगर निगम के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top