राष्ट्रपति मुर्मू से मिले धामी, कहा- नारी शक्ति के योगदान के बिना नए भारत का निर्माण असंभव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को ऐतिहासिक जीत के साथ राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर सीएम धामी ने जानकारी साझा करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नारी अभ्युदय का स्वर्णिम प्रतीक हैं।